आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर क्रीड़ा भारती बांका के तत्वाधान में आयोजित मां भारती अभिनव अर्चना कीड़ा भारती के साथ राष्ट्र की पदक्षिणा कार्यक्रम के तहत रविवार को बांका से मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा कटोरिया होकर झारखंड के दर्दमारा बार्डर तक गयी। इस दौरान तिरंगा यात्रा को कटोरिया बांका सीमा क्षेत्र के करझौंसा के निकट कटोरिया विधायक डाॅक्टर निक्की हेम्ब्रम सहित कार्यकर्ता द्वारा स्वागत कर कटोरिया बाजार में भ्रमण कराते हुए झारखंड बार्डर की ओर रवाना किया गया। इस दौरान दर्दमारा बॉर्डर पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा संपन्न किया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल दर्शन, अमित साह, अमल कुमार, रामजीवन पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.