थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग स्थित तिलैया के पास शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बेहतर इलाज के लिए बांका से भागलपुर ले जाने के दौरान तमोली मोड़ के पास उक्त युवक की माैत हो गयी। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। इधर एंबुलेंस चालक द्वारा युवक के शव को वापस सदर अस्पताल बांका लाया गया। जहां आवश्यक कार्रवाई कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। सड़क पर जख्मी हालत में बेहोश पड़े युवक की जानकारी रेफरल अस्पताल प्रबंधन को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस भेजकर युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। बताया गया कि युवक खुले बदन था। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच युवक के विक्षिप्त होने की चर्चा भी चल रही थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.