• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Banka
  • About 12 People Were Seriously Injured, One Injured Was Referred To Bhagalpur; Bihar Bhaskar Latest News

बांका में विसर्जन के दौरान दो गुटों में मारपीट:करीब 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी, एक घायल को भागलपुर किया गया रेफर

बांका4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बांका में सरस्वती पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच झड़प में 1 दर्जन लोग हुए जख्मी। सभी घायलों को आनन-फानन में अमरपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

घटना शनिवार संध्या 4:30 की है। जानकारी के अनुसार बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में मूर्ति विसर्जन को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई थी।स्थानीय तालाब में प्रतिमा विसर्जन कर लौटने के क्रम में वार्ड परिसर के घर के अचानक उपस्थित लोगों में मारपीट होने लगा। देखते ही देखते आपस में एक दर्जन लोग लाठी-डंडे लेकर हमला करने लगे। जिसमें एक दर्जन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में सभी को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार करने के बाद एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों में पहले पक्ष से जख्मी सोनू कुमार,रोहित दास,मनोगी दास,जनवरी दास,विष्णु देव दास, पैरू दास,सोनू दास अभी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसमें सोनू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं दूसरे पक्ष से जख्मी नीतीश कुमार,संगीता देवी,पंकज दास, प्रियांशु कुमार,मनोज दास,कंचन देवी सभी जख्मी है।

घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन कर लौटने के क्रम में कुछ लोगों द्वारा शोरगुल मचाने के दौरान आपस में दो गुट भिड़ गए। जिसमें दोनों ओर से लाठी डंडे जमकर चली। घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...