बांका में सोमवार को कार और बाइक की टक्कर में मां बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वह इस हादसे के बाद पुलिस ने कार को जप्त कर लिया। हादसा देवघर कटोरिया मुख्य मार्ग पर हुआ।
बताया जा रहा है कि देवघर कटोरिया मुख्य मार्ग पर प्रतापपुर ढाबा के पास देवघर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार कटोरिया के सुइया बाज़ार निवासी राजीव केसरी और उनकी मां मीना देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और को जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार ने थी। इसी दौरान प्रतापपुर ढाबा के पास सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मां बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पूरी घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कार को अपने कब्जे में ले लिया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों का इलाज चल रहा है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.