बकरी के खेत में जाने पर बुजुर्ग की पीटकर हत्या:बांका में विवाद के बाद 3 लोग घायल, 2 महिलाएं हिरासत में

बांका23 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

बांका जिले के मेनमा ओपी थाना क्षेत्र में बकरी के धान के खेत में घुसने को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

.

गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग की भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

मृतक की पहचान कजरा गांव निवासी राजेश कापड़ी के रूप में हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायलों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है।

बकरी के खेत में जाने पर शुरू हुआ विवाद

घायल गुलशन कापड़ी, राहुल कापड़ी और अमन कापड़ी ने बताया कि गुरुवार को राजेश कापड़ी की बकरी दूसरे पक्ष के गणेश यादव के धान के खेत में चली गई थी।

इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि गणेश यादव, राजकुमार यादव, सेंटू यादव, रोहित यादव, छोटू, मीरा देवी और खुशबू देवी समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपित पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश कापड़ी की हालत गंभीर होने पर उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

दो महिलाएं हिरासत में, अन्य आरोपित फरार

घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार और मेनमा ओपी के दरोगा बबलू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन तैयार कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद पक्ष की मीरा देवी और खुशबू देवी को हिरासत में लिया है। दूसरे पक्ष के अन्य लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links