बांका में एक 25 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। घटना को लेकर मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है।
मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
घटना बुधवार सुबह 10:15 की है। जानकारी के अनुसार बांका के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत सुईया थाना क्षेत्र के सोतारी गांव निवासी विकास दास के 25 वर्षीय पत्नी गीता देवी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने पर सूर्या थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। जहां पुलिस की आने की भनक लगते ही ससुराल पक्ष के सभी लोग घर में ही शव को छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास घटना को लेकर पूछताछ किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। घटना की जानकारी मायके वालों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगा रहा है।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
बताया जा रहा है कि गीता देवी का अपने पति से नोकझोंक और विवाद चल रहा था। जिसके कारण अक्सर दोनों के बीच मारपीट भी होती थी। जिसके कारण परिवारिक कलह में आकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। फिलहाल आत्महत्या हाय या हत्या के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। सुईया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.