सरकार एक तरफ दहेज उन्मूलन अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ शंभूगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों दहेज के लिए महिलाओं को प्रताड़ित करने का नित्य दिन एक ना एक मामला सामने आ रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को थाना क्षेत्र के पोखर असौता गांव में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग महिला नीतू कुमारी अपनी एक पुत्री को गोद में लिए शिकायत करने थाना पहुंची। जहां उन्होंने अपने ही पति संदीप कुमार, सास बेबी देवी व ससुर राधा रमण सिंह के विरूद्ध पुलिस से शिकायत की। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के पोखर असौता गांव के संदीप कुमार पिता राधा रमण सिंह की शादी धमना गांव में कपिलदेव मंडल की पुत्री नीतू कुमारी से वर्ष 2013 में हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी में कुछ वर्षो तक बेहतर रिश्ते रहे। जिससे एक के बाद एक लगातार तीन पुत्री हुई। इस पर पति संदीप कुमार दु:खी हो गए। जिस कारण मामूली बातों पर भी ससुराल में नीतू कुमारी के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। जिसके बाद पति व सास, ससुर ने तीनो लड़की की पढ़ाई एवं शादी के लिए मायका वालों से दहेज में रूपए की मांग करने लगे। जब महिला ने दहेज का विरोध किया तो उसके पति के साथ - साथ सास, ससुर भी प्रताड़ित करने लगे। जहां शुक्रवार को ससुराल में महिला नीतू कुमारी के पति ने मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। इधर पीड़िता की शिकायत पर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.