• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Banka
  • The Purpose Of The Agricultural Road Map Is Now Being Successful, The Products Produced In Bihar Are Reaching Every House In The World: CM

समाधान यात्रा:कृषि राेड मैप का मकसद अब हाे रहा है कामयाब, दुनिया के हर घर तक पहुंच रही बिहार की उत्पादित चीजें : सीएम

आशीष कुमार| ​​​​​​​बांका4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
  • कमियाें काे दूर किये जाने के लिए शुरु की गयी है यात्रा, समस्या काे सुन कराया जा रहा है निदान : मुख्यमंत्री
  • मनियां प्राथमिक विद्यालय में चहक कार्यक्रम की झलकी बच्चाें ने की पेश, सीएम ने बच्चों की सराहना की

सूबे के मुखिया नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत साेमवार काे बांका पहुंचे। सीएम मंत्रियाें के साथ सीधे जिले के मनियां गांव पहुंचे, जहां से वे करझाैसा गये और फिर बांका में जीविका दीदियाें से वार्ता के बाद अधिकारियाें के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इसी क्रम में करझाैंसा में तसर बैंक, लेमनग्रास प्राेसेसिंग युनिट आदि का निरीक्षण के बाद सीएम ने कहा कि कृषि राेड मैप का मकसद अब कामयाब हाे रहा है। दुनिया के हर घर तक बिहार की उत्पादित चींजें पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2009 के बाद से ही सभी जगहाें का दाैरा कर रहे हैं। उसी समय से हम ने तय किया था कि राज्य के हर जिले में एेसा काम हाे। बांका यहां आने के बाद हम काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां काफी ज्यादा उपयाेगिता है, लाेग चांदी की मछली बनाने का काम कर रहे हैं, जाे देशभर में पहुंच रहा है। कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम हाे रहा है, जाे बिहार काे नया आयाम दिला रहा है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ रही है। सीएम ने कहा कि इस यात्रा काे समाधान यात्रा नाम इसलिए दिया गया, कहीं काेई कमी ताे नहीं रह गयी है। कहीं भी जाते हैं ताे लाेगाें की समस्या सुनते हैं। समस्या जाएंगे तभी ताे समाधान हाेगा। जाे काम कर रहे हैं, उसकाे देख रहे हैं और उसे बेहतर किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। काम का फायदा मिल रहा है, इसकी भी जांच की जा रही है। समस्याओं काे सुनकर समस्या का निदान कराया जा रहा है।

चहक कार्यक्रम की झलकी की पेश
सीएम के द्वारा प्राथमिक विद्यालय मनियां का भी निरीक्षण किया गया। जहां की स्कूली बच्चियाें के द्वारा सरकार के द्वारा संचालित किये जा रहे चहक कार्यक्रम की झलकी पेश की। इस क्रम में बच्चाें के द्वारा संगीत व नृत्य के माध्यम से किस प्रकार से पढ़ाई की जा सकती है, इसके बारे में डेमाे दिया। जिसे देख सीएम प्रसन्न दिखे।

चांदी की मछली तैयार किये जाने की प्रक्रिया काे व्यवसायी ने सीएम को समझाया

सीएम, वित्त मंत्री विजय चाैधरी, जल संसाधन व सूचना जनसंपर्क मंत्री संजय झा, डीजीपी बिहार आरएस भट्ठी व मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के साथ-साथ मनियां गांव पहुंचे थे। जहां सीएम के हेलीकाप्टर लैंड हाेने के बाद उनका स्वागत बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन सह बांका प्रभारी माे. शहनबाज, बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, सांसद गिरिधारी यादव, जदयू विधायक मनाेज यादव, राजद विधायक भुदेव चाैधरी, एमएलसी विजय सिंह साथ ही पूर्व विधायक मनीष कुमार व जिला प्रशासन की टीम के द्वारा स्वागत किया गया। जिसके बाद सीएम ने सीधे बैरिकेडिंग में खड़े लाेगाें से मिलना प्रारंभ कर दिया, और लाेगाें की फरियाद सुननी शुरु कर दी। जाे-जाे लाेग आवेदन लेकर सड़क किनारे बनाये गये बैरिकेडिंग में खड़े थे, उनकी फरियाद सुनते हुए निदान कराने के लिए अधिकारियाें काे निर्देशित करते हुए आगे बढ़ते गये। इसी क्रम में सीएम मनियां गांव की खुबी माने जाने वाले चांदी की मछलियाें के निर्माण की प्रक्रिया काे देखा और इसकी सराहना की। इसी क्रम में सीएम काे डीएम व हस्तकला स्वर्णकाराें ने मछली तैयार हाेने की विधि काे भी बताया, और इसकी डिमांड की जानकारी दी। इसी बीच सीएम काे बांका सांसद की अाेर चांदी की मछली भी भेंट की गयी।

व्यापारियों काे नहीं हाेने दी जाएगी समस्या
मनियां गांव में तैयार किये जाने वाले चांदी की मछली की डिमांड देश ही विदेशाें में भी है। यहां के कारीगर चांदी की मछली तैयार कर देश के काेने-काेने तक पहुंचाते है, लेकिन उसके समझ समस्या ये अाती है कि जब भी एक किलाे से ज्यादा मछली तैयार कर ले जाते हैं ताे प्रशासन व पुलिस लाेग रास्ते में उन्हें परेशान करते हैं। एेसी समस्या समाधान यात्रा के दाैरान भी सीएम के पास पहुंची ताे सीएम ने तुरंत ही एक्शन लिया और डीएम व एसपी काे इस पर संज्ञान लेकर समस्याअाें काे दूर कराने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि यहां के लाेग व्यापार कर रहे हैं, जाे देश के किसी भी काेने में जाकर कर सकते हैं। उन्हें काेई परेशान नहीं कर सकता है। यहीं ताे माॅडल है कि बिहार में उत्पादित व निर्मित चीजें देश के विभिन्न हिस्साें तक पहुंच रही है। एेसे में उन्हें काेई परेशान करेगा ताे चिह्नित कर कार्रवाई की भी जाएगी।