बांका में मानसून पूर्व की बारिश ने दस्तक दे दी है। इसी क्रम में देर रात काे आंधी के साथ तेज बारिश हुई। वहीं साेमवार काे दाेपहर के बाद आकाश में सघन से मध्यम बादल छाए रहे। इधर मौसम विभाग ने आगामी 25 मई तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान लगातार चल रहे पुरवा हवा के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सामान्य से गिरावट दर्ज की गई। बताया गया कि 10 किलोमीटर की रफ्तार से चली पुरवा हवा के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रहकर 33 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रहकर 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आकाश में बादल छाए रहने से सुबह 7 बजे सापेक्ष आर्द्रता 85 व दोपहर 2 बजे 57 फीसदी रही। बताया गया कि पुरवा हवा व आकाश में बादल छाए रहने से लोगों को दिन के समय तेज गर्मी से राहत मिली। वहीं अभी आगे भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। अनुकूल मौसमी वातावरण के कारण इस वर्ष मानसून के अपने निर्धारित समय 15 जून को बांका जिले में प्रवेश करने की संभावना है। बीते वर्ष भी जिला में 10 से 12 जून काे मानसून प्रवेश कर गया था। बताया गया कि इस बार भी सामान्य परिस्थिति रहने के कारण मानसून में सामान्य से 400 एमएम तक ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.