झारखंड में 14 मई से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बिहार झारखंड सटे होने के कारण बिहार के सुलतानगंज, भागलपुर, बांका से आ जा रहे सभी सवारी बसें बिहार झारखंड के दर्द मारा बॉर्डर के सटे चांदन बस स्टैंड पर सभी यात्रियों को उतारा जा रहा है।
इसको लेकर सुलतानगंज,भागलपुर, बांका से आने जाने वाले सवारी को जसीडीह एवं देवघर जाने के लिए दिन भर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जिससे सभी यात्रियों को देवघर जसीडीह जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बात को लेकर बस के ड्राइवर ने बताया कि झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर गाड़ियों की धरपकड़ किया जा रहा है।
यात्रियों को बॉर्डर के पीछे चांदन बस स्टैंड में उतारा जा रहा है। चुनाव संपन्न हो जाने के बाद हम लोग झारखंड गाड़ी को ले जाएंगे जब तक चुनाव खत्म नहीं हो जाता तब तक दर्द मारा बॉर्डर के पीछे चांदन बस स्टैंड पर ही सभी यात्रियों को उतारा जाएगा।
जानकारी के अनुसार कुछ बसें जो बिहार से झारखंड प्रवेश करती है। उसका बिहार तक ही परमिट होने के कारण बहुत ऐसे भी बसें हैं, जो पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से बचने के लिए झारखंड प्रवेश नहीं कर रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.