तबादला:अमरपुर के थानाध्यक्ष बने विनोद कुमार

बांका2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बांका के एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने मंगलवार को अमरपुर थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष सुनील कुमार को लाइन हाजिर करते हुए उनके जगह पर विनोद कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया। एसपी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि थानाध्यक्ष सुनील कुमार के विरूद्ध कई आरोप पाये गये थे। एक वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा था। जिसकी जांच डीएसपी मुख्यालय से करायी गई। डीएसपी मुख्यालय के जांच प्रतिवेदन के आधार पर तत्काल प्रभाव से सुनील कुमार को थानाध्यक्ष के पद से हटाते हुए विनोद कुमार को अमरपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार वर्तमान में पुलिस कार्यालय बांका में ओएसडी सह एंटी लीकर टास्क फोर्स के जिला प्रभारी के पद पर पदस्थापित थे। इसके पूर्व वे बेलहर थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित थे।

खबरें और भी हैं...