बखरी थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव में एक शादी समारोह में गए युवक को जहर खिलाकर मार देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान चकचनरपत निवासी राम बदन शर्मा का 28 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। घटना के बाबत बखरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।
दर्ज प्राथमिकी में जीतपुर निवासी ससुर मसुदन शर्मा, पत्नी दीपशिखा देवी, सास सुलोचना देवी, साला रूपेश, मुकेश तथा छातीश कुमार पर जहर खिलाकर मार देने का आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक गौतम को शादी विवाह के बहाने जीतपुर ससुराल आने की बात कही गई। जिसके बाद बुधवार को मृतक अपने ससुराल चला गया।
लेकिन लड़के का गुरुवार से अपने परिजन से संपर्क नहीं हो रहा था जिससे परिजन चिंतित हो गए थे। मृतक के पिता ने बताया कि जीतपुर के कुछ ग्रामीण लोगों से जानकारी मिली कि आपके पुत्र को जहर खिलाकर मार दिया गया है।
पता करने पर बेटे के ससुर ने तबियत खराब होने पर इलाज हेतु बेगूसराय भर्ती कराए जाने की बात कही। लेकिन शनिवार सुबह समसा पंचायत के मुखिया के घर समीप शव को छोड़ कर भाग गए। तब जाकर परिजनों ने घटना की जानकारी बखरी थाना को दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.