कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव:नन इंटरलॉकिंग को लेकर बलिया सियालदह, जनसाधारण, तिरहुत एक्स. सहित कई ट्रेनें रद्द

बरौनी6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

आसनसोल रेल मंडल के अंडाल रेलवे स्टेशन पर नन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर बरौनी होकर हावड़ा की ओर जाने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बिरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अण्डाल रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य हेतु 25.11.22 से 29.11.22 तक एनआई कार्य किया जाना है। इसी के मद्देनजर कुछ गाड़ियों का परिचालन रद्द एवं कुछ का मार्ग परिवर्तन निम्नानुसार किया गया है।

जिसमें रक्सौल से हावड़ा के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस को 26.11.2022 को , बरौनी जंक्शन होकर सियालदह से बलिया के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस को 28.11.2022 से 28.11.2022 तक, बरौनी जंक्शन होकर बलिया से सियालदह तक जाने वाली गाड़ी सं. 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को 27.11.2022 से 29.11.2022 तक, कोलकाता से जयनगर तक चलने वाली गाड़ी सं. 13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस को 26.11.2022 को एवं जयनगर से कोलकाता तक चलने वाली गाड़ी सं. 13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस को 27.11.2022 को रद्द कर दिया गया है।

गाड़ी सं. 13137 कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस काे 28.11.2022 को, गाड़ी सं. 13138 आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस काे 29.11.2022 को, गाड़ी सं. 15234 दरभंगा़-कोलकाता एक्सप्रेस काे 27.11.2022 को, गाड़ी सं. 15233 कोलकाता-दरभंगा़ एक्स काे 28.11.2022 को, गाड़ी सं. 13157 कोलकाता-मुजफ्फरपुर तिरहुत एक्सप्रेस काे 29.11.2022 को, गाड़ी सं. 13158 मुजफ्फरपुर-कोलकाता तिरहुत एक्सप्रेस काे 30.11.2022 को, गाड़ी सं. 15271 हावड़ा-मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस - 30.11.2022 को, गाड़ी सं. 15272 मुजफ्फरपुर-हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस काे 29.11.2022 को, गाड़ी सं. 15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस काे 30.11.2022 को एवं गाड़ी सं. 15662 कामाख्या-रांची एक्स काे 29.11.2022 को रद्द कर दिया गया है।