चुनाव संपन्न:होमगार्ड जिला शाखा के अध्यक्ष चुने गए अनिल राय

बेगूसराय3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

अधिकारियों की उपस्थिति में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ जिला शाखा का चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें अनिल राय को अध्यक्ष, रेनू पासवान और सुभाषिनी कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया । वहीं दिनेश पासवान को सचिव जबकि उपेंद्र यादव को उपसचिव चुना गया। संपन्न हुए चुनाव में उपेंद्र उमेश राय कोषाध्यक्ष जबकि संगठन सचिव के रूप में पंकज कुमार, उमेश सिंह, दिलीप महतो और अजय कुमार निर्वाचित हुए।

इसके अलावा कार्यालय सचिव राजीव कुमार और राकेश कुमार चुने गए। ज्ञात हो कि चुनाव और मतगणना कार्य के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक देशबंधु आजाद, सहायक पर्यवेक्षक जागेश्वर यादव के अलावा संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में उपचुनाव कराया गया।