- Hindi News
- Local
- Bihar
- Begusarai
- Begusarai Firing Incident | Youth Murder Case & Police Investigation
बेगूसराय में फायरिंग, 1 की मौत:दूसरा घायल; ठेले पर लादकर अस्पताल ले जा रहे थे लोग; रास्ते में मिली पुलिस
- कॉपी लिंक

बेगूसराय में बदमाशों ने 2 युवकों को गोली मारी। इनमें एक की मौत हो गई, दूसरा घायल है। मृतक फुलवरिया थाना क्षेत्र स्थित निपानियां गांव निवासी अमित सिंह का बेटा आदित्य कुमार (18) है।
जिसे लोग ठेले पर लादकर अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में पुलिस मिल गई, तब पुलिस ने आदित्य को अपनी गाड़ी में बैठाया और निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां आदित्य की मौत हो गई। उसे पंजरे में बुलेट लगी थी।
वहीं, घायल की पहचान बरौनी फ्लैग रसलपुर के रहने वाले अरविंद सिंह के बेटे सतीश कुमार (19) के रूप में हुई है। इसे स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में पहुंचाया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के निपानियां मधुरापुर की है।

घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले फरार
वहीं, दूसरी तरफ घायल सतीश को जिन लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था, वे लोग पुलिस के आने के बाद फरार हो गए। गोलीबारी क्यों हुई, इसका कारण जानने के लिए पुलिस सतिश के होश में आने का इंतजार कर रही है।
सूचना मिलते ही एसपी मनीष, डीएसपी और फुलवरिया सहित आसपास के थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।






















