बेगूसराय में रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश:कटिहार-बरौनी रेल खंड पर 4 घंटे तक पड़ी थी लाश, पहचान में जुटी पुलिस

बेगूसरायएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक किनारे पड़ी महिला की लाश। - Dainik Bhaskar
ट्रैक किनारे पड़ी महिला की लाश।

बेगूसराय के महमदपुर मनोकामना शिव मंदिर के समीप कटिहार बरौनी रेल खंड पर अज्ञात महिला की लाश मिली है। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार देर रात महिला को मनोकामना मंदिर के आसपास देर रात घूमते हुए देखा गया था। लेकिन अहले सुबह रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली तो दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

छानबीन करने पहुंची पुलिस।
छानबीन करने पहुंची पुलिस।

स्थानीय लोगों द्वारा रेल थाने को सूचना दी। इसके बाद रेल थाने की पुलिस सुबह लगभग 8:00 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर नगर थाने पुलिस को सूचना दी। लेकिन 4 घंटे बीत जाने के बावजूद भी नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। करीब 4 घंटे तक रेल पुलिस और नगर थाने के बीच सीमा विवाद के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान की जा रही है। आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।