बेगूसराय शहर में बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव हो गया है। शहर में फागिंग नहीं होने के कारण शहरवासियों को मच्छर से काफी परेशानियां हो रही है। लोगों की रात की नींद मच्छर खराब कर रहे हैं।
आनंदपुर, पन्हास, सर्वोदय नगर ,बाघा ,लोहिया नगर, चाणक्य नगर सहित आदि मोहल्ले में लोगों का कहना है कि मच्छरों का आतंक चरम पर है। नगर निगम के द्वारा फागिंग का प्रबंध जल्द से जल्द किया जाए।
शहरवासियों ने मांग किया है कि नगर निगम के अधिकारियों को अपने काम के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बनकर शहरवासियों की परेशानियों को जल्द से जल्द दूर करना चाहिए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.