बेगूसराय में शनिवार की रात बदमाशों ने एक प्राइवेट टीचर को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना जिले के एसकमाल थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि गोलीकांड का शिकार हुए व्यक्ति घर पर खाना खाकर लुंगी गंजी पहनकर रात के समय अपने डेरा की ओर सोने के लिए निकले थे। तभी पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली फायर कर दी। जिससे उस व्यक्ति को पेट व बांह में गोली लग गया। फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीणों के जुटने पर बदमाश भाग खड़े हुए।
घटना में घायल शिक्षक का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में प्राइवेट शिक्षक सुधीर सिंह घर पर खाना खाकर डेरा पर सोने जा रहे थे। तभी घर के पास सड़क पर बदमाशों ने उन्हें घेर कर आधा दर्जन राउंड फायरिंग कि जिसमें से दो गोली सुधीर सिंह को लगी है। परिजनों ने कहा कि पहले भी सुधीर सिंह के एक भतीजा को बदमाश गोली मार कर घायल कर चुका है। उसके पहले भी गांव के एक व्यक्ति को घायल कर दिया था। जिसमें उस व्यक्ति की सुधीर सिंह ने इलाज और थाना पुलिस में मदद की थी।
इसी बात से गांव का ही एक बदमाश कारु सिंह नाराज होकर लगातार धमकी दे रहा था कि सुधीर सिंह को गोली मार देंगे। मौका मिलते ही शनिवार की रात वह गोली मार दी। परिजनों का आरोप है कि थाना से लेकर डीएसपी और एसपी तक कई बार शिकायत भी की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई तक नहीं की । कारू सिंह धमकी देने के बाद गोली मार ही दिया । फिलहाल उक्त गोलीकांड में घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बना हुआ है। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.