कार्यकर्ताओं में हर्ष:सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनने पर सांसद ने दी बधाई

बेगूसराय3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा बिहार प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा एवं आने वाले लोकसभा विधानसभा चुनाव में पार्टी विजय पताका लहरायेगी। जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यही वजह है कि कार्यकर्ता पार्टी के साथ निष्ठा से जुड़े हुए हैं।

बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि भाजपा में किसी जाति विशेष की पार्टी नहीं है। यहां कार्यकर्ता सर्वोपरी होता है। सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि भाजपा विकास योजनाओं एवं कार्यकर्ताओं के बदौलत बेहतर प्रदर्शन करेगा। बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, कुंदन भारती, कृष्ण मोहन पप्पू, सुमित सन्नी, मृत्यूंजय वीरेश, सुनील कुमार, निरंजन सिंह, राम शंकर पासवान डॉ सुरेश राय, रूपेश गौतम, प्रभाकर कुमार, लाल बहादुर महतो आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।