बेगूसराय में घर से बुलाकर ले जाकर एक व्यक्ति को पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुशमहौत गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान कुशमहौत गांव के रहने वाले रामसेवक साह का 55 वर्षीय पुत्र सुरेश शाह के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया मृतक के भतीजा विक्की कुमार और गांव के ही रहने वाली लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के दौरान 21 नवंबर को दोनों घर से भाग गया।। तभी गांव के ही रहने वाले लड़की के परिजनों के द्वारा लगातार घर पर चढ़कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुआ था। और उस पंचायत में यह फैसला हुआ कि 1 सप्ताह के अंदर लड़का और लड़की को खोज कर लाया जा।
परिजनों ने यह भी बताया कि लड़का एवं लड़की को खोजबीन की जा रही थी। आज लड़की के परिजन रामपति सदा,मुकेश सदा घर पर पहुंचकर सुरेश शाह को घर से बुलाकर ले गया और लाठी डंडे एवं कुदाली से हमला कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि गांव के ही रहने वाली लड़की के साथ विक्की कुमार का तकरीबन 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल इस हत्या के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
वही परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस घटनास्थल पर गई। लेकिन कुछ नहीं किया। घटना के बाद पुलिस के खिलाफ भी परिजनों में आक्रोश देखी जा रही है। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। फिलहाल इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने नीमा चांदपुरा थाना पुलिस को दी मौके पर निमा चांदपुरा थाने की पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। फिलहाल नीमा चांदपुरा थाने के पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.