'मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो बदरुद्दीन-ओवैसी गाली नहीं देते':बेगूसराय में गिरिराज सिंह बोले- आजादी के वक्त ही इन्हें भेज देना था

बेगूसराय6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बेगूसराय से सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सांसद बदरुद्दीन के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ होता और आजादी के वक्त ही सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया जाता तो बदरुद्दीन और ओवैसी जैसे लोग हिंदुओं को गाली नहीं देते। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सांसद बदरुद्दीन का बयान पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि आज हमें बदरुद्दीन और ओवैसी जैसे लोग गाली दे रहे हैं।

आईयूडीएफ (AIUDF) के अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि हिंदुओं को मुसलमानों के फॉर्मूले को अपनाकर अपने बच्चों की 18-20 साल की उम्र में शादी करा देनी चाहिए।

स्थानीय नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।
स्थानीय नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सांसद बदरुद्दीन के उस बयान पर जवाब दिया है। जिसमें वह मुस्लिमों से हिंदुओं को सीखने की बात बोले थे। इतना ही नहीं उन्होंने राहुल गांधी के सीता मैया के अपमान पर भी निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि बदरुद्दीन और ओवेसी जैसे लोग आज गाली दे रहे हैं। आजादी के समय ही धर्म के आधार पर पाकिस्तान के सारे लोग वहां गए थे। सनातन वाले लोग यहां रह गए थे।

केंद्रीय मंत्री ने और क्या कहा

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि एक नीति के तहत जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। हम जनसंख्या नियंत्रण कानून की बात कर रहे हैं वह तोड़ने की नसीहत दे रहे हैं। हम लोगों के पूर्वज सागर थे। वैसे महर्षि जिनके 60 हजार बच्चे थे। किसी बच्ची से हमारे पूर्वजों ने शादी नहीं की। हमारे पूर्वज सनातन धर्म के साथ जिया।

आगे उन्होंने कहा कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए संसाधन सीमित हैं‌। इस प्रकार का कड़ा कानून बनना चाहिए। वह कानून हिंदू मुसलमान है सबको मानना चाहिए। जो नहीं माने उसको सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया जाए। उसे कानूनी दंड दिया जाए और वोटिंग राइट्स छीना जाए‌।

राहुल गांधी पर भी हमला बोला

वहीं, राहुल गांधी पर कहा कि भारत की संस्कृति को जानने के लिए उनको चार जन्म लगेगा। पढ़ने में जो मुगलों से डर गया, आज मुसलमान बना हुआ है। हम तो काली, दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी के उपासक हैं। इसीलिए हमें कोई नसीहत न दें। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने पांच दिवसीय दौरे पर बेगूसराय में आए हुए हैं।