अखिलेशानन्द जी महाराज ने कहा:व्यक्ति को कर्तव्य का बोध कराती है श्रीराम कथा

बेगूसराय3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के महाराणा प्रताप नगर वार्ड संख्या 27 में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मेयर पिंकी देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत वृंदावन से आए अखिलेशानन्द जी महाराज ने कथा प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज के समाज में श्रीराम कथा की विशेष आवश्यकता है। श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में उतारने से कल्याण होता है।

व्यक्ति मानव भक्ति पथ पर अग्रसर हो जाता है। व्यक्ति का परिवार, समाज एवं राष्ट्र के साथ क्या कर्तव्य है। इसका बोध श्रीराम कथा कराती है। । उद्घाटन सत्र के दौरान पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल ने कहा कि धरती पर जब अत्याचार बढ़ता है, तब भगवान का अवतार होता है।