बिहार दिवस:डीएम के हाथों सोना धारी सिंह हुए सम्मानित

बेगूसराय3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भगवानपुर प्रखंड निवासी और ओडिसी नर्तक सोना धारी सिंह को आज बिहार दिवस के मौके पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के हाथों हुए सम्मानित हुए। सोना धारी सिंह को यह सम्मान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में सांस्कृतिक कोटे के तहत ओडिसी नृत्य की परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होने पर प्राप्त हुआ साथ ही इनके कठिन परिश्रम और लगन का प्रतिफल पहली बार 2017 में हरियाणा के रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देखने को मिला जहां इन्होंने ओडिसी नृत्य में बिहार का प्रतिनिधित्व कर ओडिसी नृत्य विधा को अलग पहचान दिलाया और अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सभी को कायल करने में सफल हुए। रेलवे मुख्यालय बिलासपुर द्वारा सांस्कृतिक कोटे के तहत प्रकाशित ओडिसी नृत्य के एकमात्र वैकेंसी पर सोना धारी सिंह का चयन इनके उत्कृष्टता को साबित करता है क्योंकि ओडिसी नृत्य विधा में इन्होंने ओड़िशा के ही कई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया। इनका चयन ग्रुप सी में अवर लिपिक के लिए हुआ है ।