प्रखंड के ग्राम कचहरी समसा में विभिन्न विवादों के निपटारे के लिए ग्राम कचहरी का इजलास लगाया गया।इसकी अध्यक्षता बाबू साहेब कुंवर उर्फ पंकज कुमार ने की। ग्राम कचहरी में दर्ज मामले पर सुनवाई की गई। इसमें तीन मामले का निपटारा किया गया।
शेष मामले में उभय पक्षों के सहमति से अगली तिथि निर्धारित की गयी।ग्राम कचहरी के सुनवाई के दौरान दीवानी वाद संख्या 4 /2022 श्रीराम साहू बनाम सुरेंदर साह, वाद संख्या 11/ 2022 गोपाल तांती बनाम जवाहर तांती, वाद संख्या 13/2022 रमाकांत महतो व शोभित महतो बनाम रामसखा महतो वगैरह का मामला बहुमत के फैसले के आधार पर निष्पादित किया गया। इस अवसर पर ग्राम कचहरी सचिव मो रहमत, न्याय मित्र कौशल किशोर ठाकुर, उपसरपंच अमोल देवी, पंच नीरज कुमार, पूनम देवी मौजूद थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.