नगर परिषद तेघड़ा द्वारा तेघड़ा बाजार में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक नो इंट्री लगा दी गई है। जिससे तेघड़ा बाजार के व्यापारियों के होश उड़ गए हैं। व्यापारियों ने बताया कि तेघड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा यह निर्णय लेकर बोर्ड लगा देना मनमानी पूर्ण और गैरजिम्मेदाराना निर्णय है। तेघड़ा बाजार में सुबह से रात तक बारह घंटे की नो इंट्री लगा देने से व्यापारी माल नहीं मंगवा सकेंगे। और माल मंगवा लेंगे तो सुबह आठ बजे से पहले और रात आठ बजे तक माल अनलोड करने के लिए मजदूर नहीं मिलेंगे।
निर्णय पर फिर से विचार नहीं किया गया ताे हाेगा आंदाेलन
इधर, तेघड़ा व्यवसायी संघ के सचिव सुशील केजरीवाल ने बताया कि तेघड़ा नगर परिषद के कार्यपालक द्वारा मनमानीपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। पूर्व में भी तत्कालीन एसडीओ प्रभात भूषण द्वारा नो इंट्री लगाई गई थी जिसका समय शाम चार बजे से आठ बजे तक था। व्यवसायी चंचल सिंह, संतोष सिंह, देवदत्त कुमार, पप्पू कुमार सहित अन्य ने बताया कि तेघड़ा बाजार में कार्यपालक पदाधिकारी की मनमानी नहीं चलेगी।
बोर्ड में जुर्माना की राशि 1000 से 5000 लिखा गया है जो मनमानी है। यदि इसपर फिर से विचार नहीं िकया गया ताे तेघड़ा बाजार के व्यवसायी विरोध प्रदर्शन करेंगे। इधर, इस संबंध में जानकारी लेने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी रमण कुमार से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो फोन रिसीव नहीं किया। वही जेई कृष्णमुरारी कुमार ने बताया कि फिलहाल नो इंट्री के लिए दो जगहों पर बोर्ड लगाया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.