बगहा के रामनगर में शनिवार को चोरी के आरोप में एक शख्स की लोगों ने जमकर पिटाई की। रस्सी से खंभे में बांध कर सरेआम लाठी डंडे से पीटने लगे। वहीं कई लोग इसका वीडियो बनाते रहे। वीडियो में चोर चिल्ला रहा है, रहम की गुहार लगा रहा है। पिटाई के कारण चोर के शरीर पर जख्म के निशान बन गए। लेकिन वहां खड़े किसी का भी दिल नहीं पसीजा।
सूचना के आधा घंटे के बाद पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची। मामला रामनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 ठाकुरवाड़ी टोला का है। वहां मौजूद लोगो ने बताया कि राम किसुन सहनी के घर में चोरी के नियत से घुसा था। घर में कोई नहीं था। जब सहनी कि पत्नी घर आई तो देखा कि घर में से कुछ आवाज आ रहा था जब घर का मुख्य दरवाजा खोली तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर एक व्यक्ति घर में बैठा हुआ था। सहनी की पत्नी यह देख शोर मचाने लगी। तभी अगल-बगल के सभी लोग पहुंचे हैं रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई करने लगे। लगभग 2 घंटे से ज्यादा उस रस्सी में बांधकर रखा गया।
सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची प्रशासन ने उसे चोर को मुक्त कराया। पूछताछ करने के लिए थाने ले गई। चोर की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। रामनगर थाना अध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि शाम को लोगों के द्वारा एक चोर को पकड़ा गया है। जिसे थाना में सौंपा गया है । मामले की जांच की जा रही है। वहीं चोर के साथ पिटाई का भी मामला सामने आ रहा। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.