तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा बेतिया पहुंचे। शनिवार की सुबह उन्होंने दुर्गा बाग मंदिर में हाजरी लगाई। इसके बाद बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा के तट पर स्थित शिव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने रुद्राभिषेक किया उनके साथ में बिहार बीजेपी प्रदेशध्यक्ष डॉ. सजंय जायसवाल भी मौजूद थे। शिवमंदिर में मंत्रोंच्चारण के बीच बिहार विधानसभा अध्यक्ष रुद्राभिषेक में भाग लिए।
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बेतिया में जो सांस्कृतिक विरासत हैं वो बिहार का गौरवगाथा है। यहां आकर मैं धन्य हो गया हूं। वहीं उसके बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा DRCC भवन पहुंचे। जहां स्कूली छात्रों का बाल संसद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पक्ष और विपक्ष के नेता विधानसभा में बैठे और विधानसभा अध्यक्ष के सामने सवाल जवाब करते नजर आए।
विपक्ष के नेताओं ने सड़क, पीएम आवास, स्वास्थ, शिक्षा पर गम्भीर सवाल खड़ा किए तो वहीं सत्ता पक्ष के मंत्रियों ने एक एक सवाल का जबाब दिया। इस विधानसभा की इस कार्यवाही को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा खुद देख रहें थे। इसके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, पर्यटन मंत्री नरायन प्रसाद, विधायक राम सिंह, वीरेंद्र गुप्ता उमाकांत सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सजंय जायसवाल भी मौजूद थें।
वहीं विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मौजूद सभी बच्चों से अपने अपने विधानसभा की एक ज्वलंत समस्या बताने को कही। तो 9 विधानसभा के बच्चों ने एक एक समस्या बताई। अध्यक्ष ने सभी के सवाल को नोट कर बैठे सभी विधायकों से कहा कि यह सवाल आप सभी विधानसभा में लेकर आए। इन सवालों का निष्पादन किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि यह परिपाटी सभी विद्यालयों में लागू की जाएगी। सभी को अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को देखना होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.