बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धोकराहा गांव की है जंहा जमीनी विवाद में एक पक्षों ने एक पक्ष के तीन घरों को दिनदहाड़े जलाकर राख कर दिया। घरों को ट्रैक्टर ट्राली से रौंद दिया। दिनदहाड़े कई दर्जन हथियार बंद दबंगों ने तीन घरों को तहस नहस कर दिया।
थाना से महज दो किमी दूरी पर दबंग गरीबों पर कहर बरसाते रहे घर जलाते रहे घर तोड़ते रहे गरीबो पर लाठियां बरसाते रहे लेकिन पुलिस दिन में सोई रही और थाना से मात्र दो किमी दूरी पर मुख्यमार्ग में दबंग कहर मचाते रहे।
मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। दुखी पटेल मकिम मिया, सुरेश राउत का घर तोड़ा गया है। आरोप है कि अतुल सिंह अपने लाव लश्कर के साथ पहुचकर अपने गुर्गों के साथ घर को जला दिया है। मामला थाना के संज्ञान में था उसके बावजूद दबंगो ने पुलिस को कानून को खुली चुनौती देते हुए कानून और पुलिस की धज्जियां उड़ा दिए है घटना में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.