सिकटा प्रखंड मुख्यालय परिसर में देशरत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा निर्माण को कार्यरूप देते हुए मंगलवार को शिलान्यास किया गया। जिसकी आधारशिला पूर्व मुखिया राजेन्द्र राम, मो. जावेद अख्तर उर्फ पप्पू तथा अरविंद रवि ने बुद्ध वंदना, त्रिशरण, पंचशील का पाठ कराते हुए संयुक्त रूप से किया।
संविधान रचयिता आंबेडकर के प्रतिमा निर्माण हेतु विगत वर्ष ही योजना प्रस्तावित हुई थी। मौके पर अमर कुमार गुप्ता समेत मेघनाथ बैठा, राजरतन गुप्ता, सिकंदर बैठा, सूरज बैठा, विवेक बैठा आदि भी थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.