जिले में शनिवार को सुबह से ही धूप निकल गई। परंतु दोपहर के बाद से रुक रुक कर बादल छाते रहा। हालांकि दिन के 11 बजे तक धूप में नरमी रही। उसके बाद से 2 बजे तक तेज धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। जबकि सोमवार से न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है। जिसके कारण गर्मी में बढ़ोतरी संभव है। इसी बीच जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा का भी एक सुबह में 7 किलोमीटर प्रति घंटा तथा 10 बजे के बाद से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहा। हालांकि शनिवार को गर्मी से लोगों को हल्की राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को 30 फीसद बादल छाए रहने के साथ ही 0.1 एमएम बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार को 30 फीसदी बादल छाए रहने के साथ ही 0.2 एमएम बारिश हो सकती है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.