बेतिया में एक नाबालिग लड़की ने अपने घर में तब सुसाइड कर लिया, जब बाहर उसके प्रेमी को बांधकर रखा गया था। प्रेमी उसे घर में अकेला देख कर मिलने आया था, लेकिन पड़ोसियों को भनक लग गई थी। लोगों ने लड़के को पकड़कर लड़की के घर के दरवाजे में ही बांध दिया।
इधर लड़की घर में गई और अपना कमरा अंदर से बंदकर फांसी के फंदे से झूल गई। जानकारी मिलते ही वहां अफरातफरी मच गई। मौके का फायदा उठाकर लड़का वहां से भाग निकला।
घटना शुक्रवार देर शाम को जगदीशपुर ओपी थाना क्षेत्र के बरदाहा इलाके में हुई। प्रेमी की पहचान 22 साल के भीम पटेल के तौर पर की गई है। जबकि 16 साल की नाबालिग प्रेमिका दूसरे धर्म की थी।
रविवार को होने वाली थी लड़की की सगाई
लड़की के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम घर के सभी लोग मार्केटिंग करने बेतिया गए हुए थे। रविवार के दिन उसकी सगाई होनी थी। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। इसी बीच भीम घर पहुंच गया। दोनों के घर के बीच की दूरी 100 मीटर के करीब है।
जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने भीम को पकड़कर लड़की के दरवाजे पर ही बांध दिया। लड़की से भी पूछताछ करने लगे। उसके परिवार के लोग भी आ गए। इसी दौरान लड़की घर के अंदर गई और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। उसी बीच प्रेमी वहां से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेज दिया।
मामले में बेतिया एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया है कि परिजनों की शिकायत पर प्रेमी के पिता कन्हैया पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमी युवक की भी खोजबीन की जा रही है।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस पूरे मामले में जगदीशपुर थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत मिली है। भीम पटेल और उसके पिता कन्हैया पटेल के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर दर्ज की गई है। पिता कन्हैया पटेल को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
मुंगेर से 2 बच्चों की मां जेठ के साथ भागी: 3 साल से चल रहा था अफेयर; जेवर के साथ अनाज भी लेकर गई
मुंगेर में 2 बच्चों की मां अपने रिश्ते के जेठ (पति का बड़ा भाई) के साथ भाग गई। महिला के साथ भागा उसका जेठ खुद भी 4 बच्चों का पिता है। महिला का पति अब पत्नी की वापसी के लिए थाना से गुहार लगा रहा है। मामला असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा गांव का है। महिला का नाम नर्मदा देवी है। वह अपने पड़ोस में ही रहनेवाले जेठ कैलाश साह के साथ भागी है। साथ में अपने दोनों बच्चों को भी ले गई है। पढ़िए पूरी खबर...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.