अमरपुर-कजरैली मुख्य पथ पर स्थित तेतरिया मोड़ के समीप अवस्थित संत पथिक विद्यालय के पास साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा के द्वारा सम्राट अशोक के प्रति विवादित बयान के आक्रोश में अमरपुर प्रखण्ड एवं शाहकुंड प्रखण्ड के कुशवाहा समाज द्वारा पुतला दहन किया गया। उक्त लोगों ने केन्द्र सरकार से मांग किया कि उनको दिए गये पद्मश्री सम्मान को वापस लिया जाय। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख अनिरुद्ध प्रसाद सिंह एवं संचालन डा. देवनंदन सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ देवनंदन सिंह ने कहा कि जिस तरह साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा ने सम्राट अशोक के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया है, उसे कुशवाहा समाज को बड़ी ठेस पहुंची है। उन्होंने केन्द्र सरकार से ऐसी ओछी मानसिकता वाले साहित्यकार से दिये गये पद्मश्री अवार्ड वापस लेने की मांग किया है। सकल देव सिंह, देव नंदन सिंह, निवास सिंह, चंदन कुशवाहा, कैलाश सिंह, मकेस्वर सिंह, भुमेश्वर शर्मा, सुमन सिंह, बटेश्वर सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, उचित लाल सिंह, लाल मनि देवी, रिंकू देवी, कल्पना कुमारी, जिला परिषद नंदनी कुमारी, संतोष कुमार दास, प्रभात रंजन देव, प्रिय रंजन सिंह, कमलेश्वरी सिंह के साथ-साथ दर्जनों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.