मनसरपुर गांव से हत्याकांड मामले में दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मनसरपुर गांव निवासी ब्रहमदेव मंडल बताया गया। थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में मनसरपुर गांव में एक विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गयी थी। मामले में महिला के परिजन ने महिला के पति, ससुर एवं ससुराल के अन्य लोगों को नामजद करते हुए थाने में लिखित आवेदन देकर पुत्री की साजिश के तहत हत्या कर देने का आरोप लगाया था। महिला के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। लेकिन आरोपी फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर आरोपी मृतक महिला के ससुर को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.