होली के अगले दिन सुहागिनों ने पति और पुत्र की लंबी उम्र के लिए पूजा की। सप्तडोर बंधन पूजन पर सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। यह आयोजन अररिया जिले के फॉरबिसगंज के डाकहिरपुर में हुआ। सेवानिवृत शिक्षिका बिमला कुमारी कर्ण ने बताया कि यह पर्व मेरी स्व. सास गायित्री देवी के द्वारा किया जाता था। इस पर्व में सभी की मनोकामना पूर्ण होती है। निसंतान महिलाए की सूनी गोदें भर जाती है। शनिवार को फॉरबिसगंज के डाकहरिपुर में महिलाओं ने पूजन कर सूर्य देवता को अर्घ्य देकर पति और पुत्र की लंबी उम्र की मनोकामना की।
चैत्रमास के कृष्ण पक्ष के प्रथम तिथि को सप्तडोर बंधन का पूजन डाकहरिपुर की सेवानिवृत्त सहायक शिक्षिका बिमला कुमारी कर्ण ने हरिपुर में की। इस दौरान वे हाथ उठाकर सूर्य देवता को अर्घ्य देकर व कथा कही। इस पूजा में गांव की सभी महिलाएं सम्मिलित हुई। इस दिन सभी सुहागन महिलाएं अपने पुत्र एवं पति की लम्बी आयु की कामना करती हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.