पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अररिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को 17 पैक्स का मतगणना कार्य संपन्न हो गया। मतगणना को लेकर प्रखंड परिसर के चारों ओर घेरा बना दिया गया था। ताकि मतगणना परिसर में सिर्फ उम्मीदवार व मतगणना अभिकर्ता ही प्रवेश कर सके। इसके लिए प्रखंड कार्यालय परिसर के सभी गेट पर तालाबंदी कर पुलिस को तैनात किया गया था। मतगणना स्थल का जायजा सदर एसडीओ शैलेश चन्द्र दिवाकर ले रहे थे। जबकि विधि-व्यवस्था का कमान सीओ गोपी नाथ मंडल संभाल रहे थे। मतगणना कक्ष में कुल 12 टेबुल बनाया गया था, सभी टेबुल पर मतगणना कर्मी वोटों की गिनती करने में लगे हुए थे। जबकि पैक्स वार मतगणना की सूचना ध्वनि यंत्र के माध्यम से बीडीओ आशुतोष कुमार दे रहे थे। मतगणना के बाद बीडीओ विजयी उम्मीदवार को बारी-बारी से प्रमाण पत्र दिया।
रिकॉर्ड मत से जीते संतोष कुमार झा
किस्मत खवासपुर पैक्स से अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार झा रिकार्ड 547 मत से जीत दर्ज किया। जबकि उसके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार बहादुर सिंह को सिर्फ 284 मत ही प्राप्त हुआ। जबकि हड़िया पैक्स से मुर्शिद आलम व कमलदाहा पैक्स से मशरुर आलम निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
अररिया प्रखंड के सभी 17 पैक्स अध्यक्ष पद के परिणाम जारी
पैक्स जीते हारे शरणपुर जीवछानन्द मंडल (902) इंद्रकांत झा 685 किस्मत खवासपुर संतोष कु.झा(831)- बहादुर सिंह (284) बोची इमरान आदिल(572) रजी अहमद(309) पोखरिया मो फारूक (465) आरिफ -(146) तरौना भोजपुर सूर्यानन्द यादव 450 राजेश सिंह 331 रामपुर कोदरकट्टी सुशील मिश्रा(426) मासूम रजा (321) रामपुर मोहनपुर मो समीम(720) साकिर (197) चिकनी - अजहर आलम(264) मो मोबुजर(166) बांसबाड़ी - सिकंदर (544) जावेद (337) मदनपुर पूर्वी - प्रसाद सिंह(483) कामेश्वर सिंह(183) कुसियारगांव - धीरेंद्र प्रसाद सिंह(532)सूरज यादव(127) पैक्स जीते हारे बनगामा मो फकरुद्दीन(217) सब्बीर आलम(209) पैकटोला जाबिर आलम(648) शाहिद आलम(318) बेलवा तनवीर आलम (493) मो. शौकत (158) मदनपुर पश्चिमी- मनोज कु सिंह(425) गंगाकांत झा(295) झमटा वारिस(565) बीबी रोशन आरा (505) चन्दरदेई जफर ईमाम (170) कुमारचन्द्र भगत(132) बोची पैक्स से विजयी सभी समिति सदस्य मुस्तकीम -606, ताहीद आलम 368, मो हसन 328, दिलरुबा 327, आमना 312, बीबी अरघोना 567, बीबी कौशर 563
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.