प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र:महिला सहित पांच को सांप ने डसा, एक की स्थिति नाजुक

अररिया2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्षा शुरू होते ही सर्पदंश के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी महिला सहित पांच लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। जहां परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया। जहां एक महिला की स्थिति बेहद नाजुक बनी है। जानकारी अनुसार सिकटी प्रखंड क्षेत्र के पंचायत डेढ़वा टोला सोहदी गांव में घरेलू कार्य करते समय चंदन पासवान की पत्नी पूनम देवी को सांप ने काट लिया।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे सिकटी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में लाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के एभीएस नहीं होने की बात कह सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। जहां महिला की स्थिति नाजुक बनी है। अन्य सर्पदंश के पीड़ितों में राखी कुमारी बोची, सत्यभामा देवी ककड़वा, इसरत जहां रजोखर, रहिकपुर के सुनील कुमार शामिल है। सिविल सर्जन ने बताया कि प्राथमिक केंद्र पर भी एभीएस दिया गया है।