बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के मालदेवचक गांव में अपराधियों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राज किशोर सिंह उर्फ लखेश सिंह के रूप हुई है। घटना का कारण मालदेवचक घाट से अवैध खनन को लेकर बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बालू तस्कर को आशंका था कि राज किशोर सिंह ही पुलिस को मालदेवचक घाट से हो रहे अवैध खनन की सूचना देता है। मृतक के परिजन हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की संध्या गांव के ही सोनम सिंह और लगभग आधा दर्जन लोग उसके घर आकर गाली-गलौज करने लगेथे। जब गाली-गलौज करने का कारण पूछा तो उसने कहा कि तुम लोग ही मालदेवचक घाट से हो रहे बालू खनन का सूचना देते हो। इस पर जब उन्होंने इंकार किया तो उन्हें गोली मारने की धमकी देने लगा।
इसी बीच उनके चाचा राम किशोर सिंह ने सोनम सिंह को समझने का प्रयास किया। इतने में सोनम सिंह ने कमर में पिस्तौल निकाल कर उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में राजकिशोर सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उन्हें जांच कर मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राव एवं थानाध्यक्ष रेफरल अस्पताल पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों के बयान पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.