पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पुलिस ने मंगलवार को श्रीनगर मिशन से दक्षिण बदुआ जलाशय के पूर्वी मुख्य नहर से एक अज्ञात लगभग 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी और सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को नहर से निकाल कर थाना पर ले आई। हालांकि लाश की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। युवक सफेद कुर्ता, हरा एवं कथई रंग का टी-शर्ट, उसी रंग का स्वेटर तथा गले में लाल रंग का बधी पहने हुए है। शरीर में सभी प्रकार का जख्म का निशान या दाग नहीं है। स्थानीय लोगों के द्वारा भी पहचान करवाने का प्रयास किया गया लेकिन कोई भी पहचान नहीं कर पाया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया नशे की हालत में पानी में गिरने से मौत हुई होगी।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.