विवाद उत्पन्न:मारपीट और गाली-गलौज कर पत्नी को घर से निकाला, केस

शंभूगंज2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वैदपुर में एक अधेड़ महिला को पति ने मारपीट और गाली-गलौज कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला मीना देवी ने बुधवार की दोपहर शंभूगंज थाना पहुंचकर पति शालीग्राम मंडल के विरुद्ध शिकायत की है। पीड़िता मीना देवी ने पुलिस को बताया कि उसे तीन पुत्र है। जबकि उसका पति शालीग्राम मंडल पिछले दस साल से अलग रह रहे है।

बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। जिसके बाद शालीग्राम मंडल ने अपने ही पत्नी मीना देवी को गाली-गलौज और मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया। साथ ही घर लौटने पर जान से मार देने की धमकी भी दी है। शंभूगंज पुलिस जांच कर रही है।