पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रखंड क्षेत्र के सोनदीप में ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बोरबेल के गड्ढे में फंसे 5 वर्षीय बच्चे को सकुशल निकाल लिया। हादसा दोपहर 2 बजे की है। जानकारी के अनुसार सोमवार को सोनदीप निवासी मिट्ठू ठाकुर के 5 वर्षीय लड़का राजा कुमार की मां रेणु देवी खेत में मवेशी के लिए घास काट रही थी। राजा उसके पास ही गांव के ही कुछ बच्चे के साथ खेल रहा था। तभी अचानक पास बने बोरबेल में वह गिर गया। उसके साथ ही खेल रहे बच्चों ने जब उसे गिरते देखा तो शोर मचाना शुरू किया। कुछ दूरी पर ही घास काट रही मां को जब पता चला कि उसका राजा बोरबेल में गिर गया है तो वह चिल्लाने लगी। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने टॉर्च जलाकर देखा तो बच्चा का बाल दिखाई दे रहा था। जिसके बाद लोगों से बोरवेल में रस्सी गिराया। जगह के अभाव में बच्चा हिल नहीं सकता था। बोरबेल 100 फीट गहरा था। वह करीब 10 फीट की गहराई में फंस गया। बच्चे के बोरवेल के गड्ढे में गिरने की खबर आग की तरह फैल गई।
राजा की सलामती के लिए भगवान को किया धन्यवाद
कुछ मिनटों में ही गांव के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और बच्चे की सलामती की दुआ करने लगे। हादसे के बाद राजा की मां बेसुध पड़ी थी और दादी का रो-रो कर बुरा हाल था। माता-पिता का इकलौता बेटा होने के कारण परिवार वाले स्तब्ध थे। जब बच्चा बोरबेल से बाहर आया तो देख लोगों ने भगवान को धन्यवाद कहा। भवानीपुर सीओ रिजवान आलम, प्रशिक्षु डीएसपी धीरज कुमार, सोनदीप मुखिया मनोज सिंह के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग राजा से मिलने पहुंचे।
ग्रामीणों की सूझबूझ से बची राजा की जान
बोरबेल में फंसे राजा की सलामती के लिए एक ओर लोग भगवान से दुआ कर रहे थे और वहीं कुछ ग्रामीण अपने सूझबूझ से बिना कोई देर किए बचाव कार्य में लग गए। पहले तो बोरबेल से लगभग 15 फीट की दूरी पर से कुदाल से मिट्टी हटाना शुरू किया। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से जेसीबी मशीन से रास्ता बनाया और 10 फीट गहराई में सामांतर रास्ता बना राजा को बाहर निकाला। बोरबेल से राजा के बाहर निकलते देख वहां मौजूद लोगों ने बचाव कार्य में लगे लोगों की ताली के साथ स्वागत किया।
बच्चे को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया
घटना की जानकारी जैसे ही मिली डीएम से बात कर एनडीआरएफ की टीम भेजने की तैयारी चल रही थी। तब तक ग्रामीण के द्वारा बच्चे को सुरक्षित निकाल लेने की जानकारी मिली। बचाव कार्य में लगे ग्रामीण और जनप्रतिनिधि धन्यवाद के पात्र हैं।
-प्रेम कुमार, बीडीओ, भवानीपुर।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.