छानबीन:पुत्र ने मां के साथ की मारपीट केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच

बिहारीगंज2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के मधुकरचक वार्ड संख्या-छह निवासी एक मां ने अपने पुत्र के खिलाफ डंडे से पिटाई किए जाने का आरोप लगाकर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। करुणा देवी के अनुसार वह शाम 4:30 बजे खेत से घर की तरफ लौट रही थीं।

इसी दौरान उनका पुत्र सज्जन मंडल गाली देकर 10 हजार रुपए की मांग करने लगा। इस पर उन्होंने कहा कि उनके पास रुपए नहीं है। पुत्री की शादी के समय ही सब खर्च हो गया है। रुपए नहीं देने पर पुत्र ने जान मारने की नीयत से लाठी से उनके सिर पर वार कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पीड़ित मां के अनुसार उनका फरिकेन पुलकित मंडल घर- परिवार उजाड़ने के लिए हर वक्त साजिश रचता है। जिसका नतीजा है कि उनका ही पुत्र गोली मार देने की धमकी भी हमेशा देते रहता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...