सम्मान समारोह:बीडीओ राजकुमार पंडित का कार्य रहा सराहनीय, चौथम में बीडीओ व कर्मियों काे दी गई विदाई

चौथम2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं ब्लॉक स्टॉप के द्वारा बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। विदाई सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता उप प्रमुख ने की। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित एवं कर्मियों को ससम्मान विदाई दी गई।

विदाई सम्मान समारोह में कार्यालय कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अंग वस्त्र,चादर, ट्रॉली, साल, बुके व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पिपरा मुखिया मनीषा देवी ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित एक कर्मठ, जुझारू व निष्ठावान पदाधिकारी हैं। चौथम प्रखंड में उनका कार्यकाल सराहनीय रहा। वहीं मुखिया पप्पू ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित के कार्यकाल में जो भी कार्य किए गए वह अनुशासनिक एवं विधि व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ। इनका तबादला हो जाने के बाद हमलोगों को इनकी कमी हमेशा खलेगी। वक्ताओं ने पूर्व बीडीओ के कार्य कौशल को लेकर भी चर्चा की। वक्ताओं ने बीडीओ को कार्यक्रम के प्रति समर्पित अधिकारी बताया। मौके पर प्रखंड के हेड क्लर्क मनीष कुमार, भाकपा के अनिल कुमार सिंह, नीरज कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...