दर्ज कांड:भूमि विवाद में मारपीट चार गिरफ्तार, भेजा जेल

फलका2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनवर्षा बाड़ी मोरसंडा गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर लाठी डंडे चली। घटना में दोनों पक्षों के कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मामले में फलका थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने दोनों पक्षों के आवेदन पर कांड दर्ज कर दोनों पक्षों से कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।

घटना को लेकर प्रथम पक्ष के पीड़ित गया महतो ने दर्ज कांड में जिक्र किया है कि वे मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अपने घर के आंगन में लगा टाटी में खूंटा गार रहे थे। इसी दौरान द्वितीय पक्ष के सुनील महतो एवं संतोष महतो दोनों बभनी निवासी जिसका उनके घर के बगल में कामत है। आया और भद्दी गाली- गलौज करते हुए कहने लगा की खूंटा उखाड़ो। गाली देने से मना करने पर सुनील महतो द्वारा पीड़ित के सर पर जान मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...