निर्देश:डीएम ने किया नरपतगंज मेन केनाल का निरीक्षण

फारबिसगंज2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संभावित बाढ़ से पूर्व नरपतगंज प्रखंड के खैरा चंदा स्थित साईफन का निरीक्षण बुधवार को अररिया के जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम के अलावा फारबिसगंज एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला सहित बाढ़ नियंत्रण पूर्णिया प्रमंडल के पदाधिकारियों के साथ साथ सिंचाई सृजन प्रमंडल,वीरपुर के कार्यपालक अभियंता आदि मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को चैनल का निर्माण कर साईफन के पानी को गेरुआ धार में गिराने को लेकर निर्देश दिया।

खासकर उन्होंने बारिश एवं बाढ़ के दिनों में नरपतगंज प्रखंड के आधा दर्जन पंचायत क्षेत्रों में खैरा चंदा स्थित साईफन के पानी से फसल का नुकसान ना हो तथा खेतों में लगे फसलों के बचाव के मद्देनजर वैकल्पिक को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से रायसुमारी किया। बतादें कि नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत खैरा, मधुरा उत्तर,पोसदाहा,बढ़ेपारा,फरही, कन्हैली आदि पंचायतों में बाढ़ के पानी से फसलों की क्षति होती है। जिससे किसान काफी प्रभावित होते हैं। डीएम ने निरीक्षण के दरम्यान संभावित बाढ़ का पानी उक्त क्षेत्र में कहां-कहां से आता है एवं किस तरह डिस्चार्ज होता है का भी निरीक्षण कर पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने गेरुआ धार से महज पच्चीस मीटर की दूरी पर अवस्थित मिड्ल स्कूल का कटाव भविष्य में ना हो इस बावत संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया। हालांकि जिला पदाधिकारी ने साईफन के पानी को नियंत्रित करने के उद्देश्य एवं चैनल निर्माण से होने वाले लाभ को लेकर चर्चा किया। बतादें कि उक्त साईफन के पानी को नियंत्रित करने एवं चैनल बनाकर कृषि कार्य हेतु पानी का उपयोग करने को लेकर भी मौके पर चर्चा किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार चंदा साईफन में चैनल का निर्माण सिंचाई सृजन वीरपुर प्रमंडल के द्वारा किए जाने के प्रस्ताव से किया जाएगा।

चैनल निर्माण से अवस्थित साईफन के आसपास आधा दर्जन पंचायत इलाकों के खेतों में बाढ़ के पानी का फैलाव नही होगा। इससे किसानों को लाभ मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि चैनल निर्माण को लेकर तकनीकी टीम के द्वारा बरसात के बाद सर्वेक्षण किये जाने की उम्मीद जताई गई है। मौके पर एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला,बाढ़ नियंत्रण विभाग पूर्णिया प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता कन्हैया प्रसाद,सहायक अभियंता धनंजय कुमार, नरपतगंज सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार भारती आिद कर्मी मौजूद थे।