पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
फारबिसगंज थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद थे। जनता दरबार में भूमि संबंधित विवादों को लेकर फरियादियों के द्वारा दिये गए आवेदन पर अंचल निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा सुनवाई की गई। जबकि इस मौके पर दारोगा नंद कुमार नंदन, मिथलेश कुमार आदि मौजूद थे। जनता दरबार में कुल छह मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान मामलों में उभय पक्षों को सुनने के साथ साथ कागजातों के अवलोकन के बाद आगामी दिन आयोजित होने वाले जनता दरबार में आवश्यक कागजात के साथ फरियादियों को प्रस्तुत होने के लिए कहा गया। इनमें से कई फरियादियों को आगामी दिनों होने वाले जनता दरबार में कागजात प्रस्तुत करने सहित सीआई द्वारा स्थल निरीक्षण किये जाने की बात कही गई।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.