पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हलसी प्रखंड के कैंदी पंचायत के पूर्व मुखिया को आचार संहिता उल्लंघन मामले में गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार कैंदी पंचायत के पूर्व मुखिया ककरौरी गांव निवासी प्रकाश बिंद 1998 के लोकसभा चुनाव में मतपत्र फाड़ने का आरोप था। जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हुआ था। हलसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि पूर्व मुखिया प्रकाश बिंद 1998 के लोकसभा चुनाव के दौरान मत पत्र फाड़ दिया था जिसको लेकर अचार संहिता उल्लंघन करने के जुर्म में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में प्रकाश बिंद को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद समय-समय पर कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे थे और काफी दिनों से फरार चल रहे थे। 2021 के पंचायत चुनाव से पूर्व ही प्रकाश बिंद की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा है कि इतने दिनों तक प्रशासन की आंख क्यों नहीं खुली। आचार संहिता का उल्लंघन के बाद उन्होंने एक बार मुखिया का पद भी संभाला, तब पुलिस कहां थी। वहीं हलसी क्षेत्र के लोगों में वर्ष 1998 के बाद से आज तक पुलिस की इस लचर कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल भी उठाए हैं।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.