यात्रियों की सुविधा के लिए सरकारी बस डिपो मुंगेर से रांची एवं जमशेदपुर के लिए डे एवं नाइट बस सेवा शुरू करने की मांग पूर्व प्रतिष्ठान अधीक्षक ने प्रशासक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से की है। उन्होंने अपने पूर्व अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मुंगेर सूर्यगढ़ा- लखीसराय पथ होकर दोनों शहरों में कार्यरत सैकड़ों लोगों का आना जाना बड़ी संख्या में होता है। इस क्षेत्र के लोगों को रेल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस क्षेत्र में चलने वाली बसों में भीड़ बनी रहती है। जिससे लोगों को आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की सुविधा के लिए मुंगेर से रांची सुबह 5:00 बजे तथा जमशेदपुर के लिए संध्या 7:00 बजे पूर्व की भांति खुले तथा मुंगेर मेदनी चौकी, सूर्यगढ़ा, लखीसराय होते हुए गंतव्य स्थान तक रवाना हो।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.