समूह का गठन:आत्मा के स्वयं सहायता किसान समूह का गठन

जमुई2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार है। इस को बल प्रदान करने के लिए आत्मा खैरा ने किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और जानकारी देने के लिए दाबिल पंचायत के कहरडीह ग्राम के किसानों का प्रगतिशील किसान स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इस समूह का मुख्य उद्देश्य खेती में आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर किसानों की आय को दोगुना करना है।

आत्मा खैरा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से किसानों को प्रशिक्षण और परिभ्रमण में मदद मिलेगी तथा सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। इस समूह के अध्यक्ष सचिराज पद्माकर, सचिव डोमन मिस्त्री और कोषाध्यक्ष मनोज राम का चयन सर्वसम्मति से किया गया। प्रखंड कृषि समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह ने सभी किसानों का उत्साह बढ़ाया।