पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नोनी गांव में चंद्रदीप पुलिस ने पूर्व मुखिया निरंजन सिंह हत्या कांड के नामजद अभियुक्तों के घरों पर गुरुवार को ढोल बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि हत्याकांड के नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट आया था। इसे लेकर इश्तेहार चिपकाया गया है। इश्तेहार चिपकाने की जानकारी गांव वालों को भी हो इसके लिए ढोल बाजे के साथ ग्रामीणों के मौजूदगी में यह इश्तेहार चस्पाया गया है। उन्होंने कहा कि दो दिनों में अभियुक्त आत्मसमर्पण कर दें। अगर वे आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो पुलिस कुर्की-जब्ती करेगी। बता दें कि कोलहाना पंचायत के पूर्व मुखिया नोनी गांव निवासी निरंजन सिंह की बीते 29 दिसम्बर को अपराधियों ने मार्निग वाक कर वापस अपने घर लौटने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें मृतक पूर्व मुखिया की पत्नी रुबी देवी के लिखित आवेदन पर कोलहाना पंचायत के वर्तमान मुखिया सकिता देवी के पति अजय यादव समेत नोनी गांव के शंभु सिंह, चंदन सिंह, प्रवीण कुमार सिंह सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ चंद्रदीप थाना में कांड संख्या 177/20 दर्ज कराया गया था। हत्या के एक सप्ताह बीत जाने के बाद लगातार छापेमारी अभियान की जा रही थी लेकिन सभी फरार हैं। सभी अभियुक्त घर से फरार हैं।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.