जमुई में गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। घटना जिले के सोनो प्रखंड के चरकापत्थर थाना क्षेत्र की है। बाइक सवार चाचा और भतीजे को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। जिले के सोनो इलाके चरका पत्थर थाना क्षेत्र में सुभाष यादव अपने भतीजे त्रिलोकी यादव को बाइक पर बिठाकर सोनो से अपने घर नावायार थाना चरकापत्थर जा रहे थे। घर जाने के दौरान बिसनपुर मोड़ के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोड़दार थी कि इस घटना में चाचा और भतीजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां जमुई सदर अस्पताल में दोनों का इलाज किया जा रहा है। वहीं भतीजे की हालत स्थिर है। जबकि मोटरसाइकिल चालक सुभाष यादव की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.